{"_id":"656a2bfbfac8134a460b4a24","slug":"e-rickshaw-driver-injured-by-beating-dies-during-treatment-bahraich-news-c-98-1-slko1013-6900-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पिटाई से घायल ई रिक्शा चालक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पिटाई से घायल ई रिक्शा चालक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
बहराइच/फखरपुर। बीते 25 नवंबर को विवाद के बाद पिटाई में घायल हुए ई रिक्शा चालक की बृहस्पतिवार रात मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर शिव कुमार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने यह जानकारी दी है।
फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत इंदूर के मजरा छप्परतल्ला निवासी राम बिहारी वर्मा (42) की बृहस्पतिवार रात को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के मामा के लड़के लल्लन ने बताया कि वह ई रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। बीते 25 नवंबर को ई रिक्शा बनवाने वह कैसरगंज गया था। तभी परिवार में फोन आया की राम बिहारी को वहीं बगल के ही एक व्यक्ति ने जमकर मारापीटा है, जिससे उनकी हालत बहुत खराब है।
इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और रामबिहारी को अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। इस बीच बृहस्पतिवार रात इलाज के दौरान राम बिहारी वर्मा की मौत हो गई। मृतक की पत्नी श्यामा देवी का कहना है कि उनके गांव के ही व्यक्ति की पिटाई से पति की मौत हो गई है।