फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Due to the storm, electricity was cut off for 24 hours in Matera and 13 hours in Rupaidiha

Bahraich News: आंधी से मटेरा में 24 तो रुपईडीहा में 13 घंटे गुल रही बिजली

Sun, 13 Apr 2025 03:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 13 Apr 2025 03:19 AM IST
विज्ञापन
Due to the storm, electricity was cut off for 24 hours in Matera and 13 hours in Rupaidiha
 मटेरा क्षेत्र में बारिश व आंधी के दौरान गिरी फसल।
बहराइच। दो दिन पूर्व आई आंधी से तराई के कुछ हिस्से में बिजली व्यवस्था शनिवार शाम तक ध्वस्त रही। वहीं, शुक्रवार रात आई आंधी-पानी के कारण फसल को नुकसान हुआ। वहीं, शहरी क्षेत्र में जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


तराई क्षेत्र में बुधवार रात तेज आंधी आई थी। इससे मटेरा क्षेत्र में विद्युत पोल टूट गए थे। इससे पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई थी, जो शनिवार शाम तक बहाल नहीं हो पाई। इससे करीब 20 हजार की आबादी बिना बिजली के रह रही थी। वहीं, शुक्रवार रात आई आंधी के कारण स्थिति और भी खराब हो गई। रुपईडीहा क्षेत्र में करीब 52 हजार की आबादी को 13 घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ा। यहां शनिवार शाम तक बिजली व्यवस्था बहाल हो पाई। आंधी-पानी का असार नगर क्षेत्र में भी रहा। यहां रात को कई बार बिजली कटी, लेकिन कुछ देर बाद व्यवस्था बहाल हो गई।
विज्ञापन


फसल को भी हुआ नुकसान
बुधवार रात आई आंधी-पानी के कारण भीगी फसल को किसान समेट भी नहीं पाए थे कि शुक्रवार रात को फिर से आई आंधी-पानी में फसल फिर से भीग गई। वहीं तेज हवा के कारण कई स्थानों पर फसल गिर भी गई है। इसका असर उत्पादन पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



नुकसान का लिया जा रहा जायजा
बरसात व आंधी के कारण फसल पर हुए प्रभाव का जायजा लेने के लिए टीम बनाई गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही नुकसान का सही आकलन हो पाएगा। -शिशिर वर्मा, उप निदेशक कृषि
बहाल की गई बिजली
जमोग फीडर में खराबी आने से रुपईडीहा में समस्या आई थी। इसे ठीक कराकर विद्युत व्यवस्था बहाल कर दी गई है। -राम मनोहर यादव, एसडीएओ रूपईडीहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed