फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Due to fear of wolf, youth are unable to go out to earn money

Bahraich News: भेड़िया की दहशत के चलते बाहर कमाने नहीं जा पा रहे युवक

Sat, 07 Sep 2024 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 07 Sep 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Due to fear of wolf, youth are unable to go out to earn money
महसी तहसील क्षेत्र के पूरेदिलदारसिंह ग्राम पंचायत में वन विभाग द्वारा लगाए जा रहे जागरुकता के प
बौंडी (बहराइच)। महसी तहसील क्षेत्र के लगभग 50 गांवों के 100 मजरों में बीते पांच महीने से भेड़िये का आतंक व्याप्त है। भेड़िये से प्रभावित गांवों के लोगों की जिंदगी डर के साए में कट रही है। भेड़िये के आतंक से अपने परिवार को बचाने के लिए ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं, अब ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट भी उत्पन्न होने लगा है।
विज्ञापन

सरयू के कछार में भेड़िया रोज नए-नए गांव के बाशिंदों को अपना निवाला बना रहा है। लोग अपने परिवार को बचाने के लिए घर छोड़कर दूसरी जगहों पर कमाने भी नहीं जा पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग पांच महीने से भेड़िये का आतंक क्षेत्र में व्याप्त है। दर्जनों परिवारों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। दिन-रात परिवार की रखवाली में गुजर रहा है।
विज्ञापन

महसी क्षेत्र के सिसैया चूड़ामणि के मजरा कौलेला गांव निवासी दुलारे व सिद्धू ने बताया कि वे पंजाब व लुधियाना जैसे शहरों में दिहाड़ी मजदूरी आदि का काम करके परिवार का पालन पोषण करते थे। लेकिन जब से भेड़िये का आतंक गांव में फैला तब से कमाने के लिए घर से बाहर नहीं जा सके हैं। नतीजतन परिवार के पालन-पोषण के लिए आर्थिक समस्या भी उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदरपुर के मक्का पुरवा निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि खेतों में ऊगी धान की फसलों को छुट्टा मवेशी नष्ट कर रहे हैं। भेड़िये के डर से लोग अपनी फसलों को बचाने के लिए खेतों तक नहीं जा पा रहे हैं। आने वाले समय में गांव के लोगों के समक्ष अनाज का भी संकट खड़े होने की आशंका बनी हुई है। इदरीस ने बताया कि परिवार की सुरक्षा के लिए पूरी रात गांव के लोग जागकर परिवार के सदस्यों की रखवाली करते हैं, पूरी रात रखवाली में ही गुजर जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed