{"_id":"6706ef1dbc9cf6e7de06ea59","slug":"dreams-of-easy-access-to-every-home-are-being-shattered-in-the-hope-of-water-bahraich-news-c-98-1-slko1013-121146-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हर घर जल की आस में सुगम मार्ग के सपने हो रहे चूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हर घर जल की आस में सुगम मार्ग के सपने हो रहे चूर
Thu, 10 Oct 2024 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 10 Oct 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। जल जीवन मिशन योजना के तहत हर- घर जल पहुंचाने के कार्य ने सड़कों को गड्ढों में तब्दील कर दिया है। बीते कई माह से कच्छप गति के चल रहे पाइपलाइन डालने कार्य ने पयागपुर कस्बे सहित समूचे क्षेत्र में दुश्वारियां पैदा कर रखी है। आलम यह है कि लाखों करोड़ों रुपयों की लागत से बनी सड़कें अब गड्ढों में तब्दील हैं, जिसमे आये दिन जहां राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
बुधवार को ब्लाॅक मुख्यालय के ठीक सामने सड़क मार्ग की पटरी पर एक ट्रैक्टर गहरे गड्ढे में फंस गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद दूसरे वाहन की सहायता से निकाला गया। वार्डवासी मोहित शुक्ला, पंकज शर्मा, रामसमुझ रावत आदि का कहना है कि सड़क की खुदाई कर पाइप डालने के बाद ठेकेदार ने जैसे-तैसे गड्ढों को मिट्टी से पाट दिया। बरसात होने से मिट्टी बैठ गई जिससे सड़क के किनारे गहरे गड्ढे हैं। इसमें राहगीर के साथ आने-जाने वाले वाहन आए दिन फंस रहे हैं। इस संबंध में जल निगम के अवर अभियंता मिथलेश कुमार ने बताया कि जिन जगहों पर ऐसे हालात है उन्हें दुरुस्त कर शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जाएगा।