फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dr. Yupika, a doctor at the women's hospital, resigned

Bahraich News: महिला अस्पताल की चिकित्सक डॉ. युपिका ने दिया इस्तीफा

Sat, 13 Sep 2025 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 13 Sep 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Dr. Yupika, a doctor at the women's hospital, resigned
बहराइच। मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. युपिका ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि उन पर लगातार अनावश्यक दबाव डाला जा रहा था और फर्जी आरोप लगाए जा रहे थे, जिसके कारण उनके लिए अस्पताल में काम करना मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन



डॉ. युपिका ने बताया कि बृहस्पतिवार को उन पर बाहर से जांच लिखने और दो बार अल्ट्रासाउंड कराने का आरोप लगाया गया, जबकि आरोप में दिखाया गया परचा उनकी लिखावट का ही नहीं था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह एक झूठा और बेबुनियाद आरोप है। उन्होंने आगे कहा कि करीब एक माह पहले जब वह अवकाश पर आजमगढ़ गई थीं, उस दौरान उनके स्थान पर दूसरी चिकित्सक ड्यूटी पर थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उसी दौरान इलाज के समय एक महिला की मौत हो गई, तब भी उन पर फर्जी आरोप मढ़कर अनावश्यक रूप से परेशान किया गया। डॉ. युपिका का कहना है कि इस तरह के हालात में रोजाना काम करना और सेवा देना उनके लिए संभव नहीं है। लगातार मिल रहे मानसिक तनाव और दबाव के चलते उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed