फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   DPRO accused of crores scam in hoardings suspended

Bahraich News: होर्डिंग्स लगाने में करोड़ों के घोटाले के आरोपी डीपीआरओ निलंबित

Tue, 16 May 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 16 May 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
DPRO accused of crores scam in hoardings suspended
बहराइच। गांवों में स्वच्छता के लिए प्रचार-प्रसार के नाम पर करोड़ों का बंदरबांट करने के मामले में डीपीआरओ को शासन ने निलंबित कर दिया है। आरोप है कि तय रेट से काफी अधिक दर से डीपीआरओ ने संबंधित फर्म को इसका भुगतान कर दिया था। इसके बाद वर्ष 2020 में तत्कालीन डीएम ने भी डीपीआरओ के खिलाफ शासन से कार्रवाई की सिफारिश की थी। लेकिन उस समय कार्रवाई न होकर अब शिकंजा कसा गया है।
विज्ञापन


इस मामले में डीपीआरओ के खिलाफ पुलिस केस भी दर्ज है। उल्लेखनीय है कि यह मामला 8 दिसंबर 2022 को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद इसकी जांच शासन स्तर पर तेज हुई थी। बहराइच जिले में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए गांवों में लगाई जाने वाली होर्डिंग्स के नाम पर हुए करोड़ों के घालमेल का मामला एक बार फिर सामने गया है।
विज्ञापन


4 जुलाई वर्ष 2020 को जिले के तत्कालीन डीएम शंभू कुमार ने जिले में तैनात डीपीआरओ उमाकांत पांडेय के खिलाफ मिली शिकायत की जांच कराई थी। जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद तत्कालीन डीएम ने निदेशक पंचायती राज को तैनात डीपीआरओ उमाकांत पांडेय के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति के साथ आरोप पत्र भी भेजा गया था। इसमें बताया गया कि जिले में तैनाती होने के दौरान डीपीआरओ ने प्रचार-प्रसार पर खर्च हुई सरकारी धनराशि के बंदरबांट कर गड़बड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानकों की उड़ाई गई धज्जियां
ग्राम पंचायतों में जो होर्डिंग्स लगी उनका साइज भी मानक के विपरीत था। इसके साथ ही 1940 रुपये के इतर प्रति होर्डिग्स पांच सौ रुपया भाड़ा जोड़ कर संबंधित फर्म को 9680 रुपये की दर से भुगतान किया गया। ऐसे में करीब 5150 होर्डिंग्स 1045 गांवों में लगाने के नाम पर करोडों का अनियमित भुगतान सामने आया था। सूत्रों की माने तो होर्डिंग्स लगाने का काम आईईसी मद से कराने का निर्देश था लेकिन डीपीआरओ ने चतुर्थ राज्य वित्त व चौदहवें वित्त राशि की धनराशि से प्रचार के इस काम को कराया। जांच में सामने आया कि नोटशीट पर शासनादेश का हवाला देने के बावजूद वास्तविक तथ्यों को छुपाया गया।

कारण बताओ नोटिस का नहीं दिया जवाब
होर्डिंग्स मामले की जांच तत्कालीन डीएम ने सीडीओ के स्तर से 22 जून 2020 को कमेटी बनाकर जांच कराई। त्रिस्तरीय टीम ने जांच रिपोर्ट 17 जून 2020 को डीएम को सौंप दी थी। इसके बाद डीएम ने डीपीआरओ उमाकांत पांडेय को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए लिखित स्पष्टीकरण भी मांगा था। इसका जवाब डीपीआरओ की तरफ से नहीं दिया गया।
वीडीओ से दबाव बनाकर लगवाई मनमानी रिपोर्टये भी आरोप है कि डीपीआरओ उमाकांत पांडेय ने मिहींपुरवा, रिसिया, शिवपुर व बलहा विकास खंड के सहायक विकास अधिकारियों पर दबाव बनाते हुए अपने पक्ष में रिपोर्ट बनवाई थी। 30 जून 2020 को इस मामले में डीएम को आख्या दी थी। इसके बाद इस पूरे मामले में अनियमितता होने की बात भी सामने आई थी।

पंचायती राज विभाग के अनु सचिव ने जारी किया निलंबन आदेशप्रदेश सरकार पंचायती राज विभाग के अनु सचिव अशोक कुमार राम ने 13 मई को बहराइच के डीपीआरओ उमाकांत पांडेय के निलंबन का आदेश जारी किया है। इनके स्तर से जारी निलंबन आदेेश में लिखा है कि बहराइच जिले में ग्राम पंचायतों में होर्डिंग्स लगाने में उच्चाधिकारियों को गुमराह कर अनुमोदित दर से अधिक दर पर भुगतान किया गया। साथ ही शौचालय निर्माण के 80 करोड़ रुपये खाते में होने के बाद भी काम नहीं हुुआ। इसके बाद भी डीपीआरओ ने दोषी ग्राम प्रधान व सचिवों पर कार्रवाई नहीं की। मामले की जांच उप निदेशक पंचायती राज मुख्यालय एसएन सिंह को जांच सौंपी गई है। डीपीआरओ उमाकांत पांडेय को पंचायती राज निदेशालय में संबद्व किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed