Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Doors of Suheldev tourist spot open for tourists

Bahraich News: पर्यटकों के लिए खुले सुहेलदेव पर्यटन स्थल के द्वार

Tue, 08 Jul 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 08 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Doors of Suheldev tourist spot open for tourists
चित्तौरा/धरसवां(बहराइच)। महाराजा सुहेलदेव पर्यटन स्थल व चित्तौरा झील के द्वार पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं। मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में पर्यटक महाराजा सुहेलदेव के शौर्य का दीदार करने व पार्क और झूलों का आनंद लेने पहुंचे। हालांकि तराई में जारी उमस के चलते उम्मीद के अनुसार पर्यटकों की संख्या कम रही। जिला प्रशासन की ओर से अभी पर्यटन स्थल को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक पर्यटकों के लिए खोलने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भव्य शुभारंभ के बाद भी महाराजा सुहेलदेव पर्यटन स्थल के द्वार पर्यटकों के लिए बंद थे। जबकि शुभारंभ के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा बताई गई शौर्य गाथा के बाद लोगों में पर्यटन स्थल का दीदार करने की उत्सुकता थी। वहीं प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में पर्यटक पहुंच रहे थे और अंदर जाने को लेकर उनकी सुरक्षा गार्डों के साथ नोकझोंक भी होती थी। बावजूद इसके सुरक्षा कारणों का हवाला देकर पर्यटकों को पर्यटन स्थल जाने से रोका जा रहा था।
विज्ञापन

अब जिला प्रशासन ने महाराजा सुहेलदेव के द्वार पर्यटकों के लिए खोल दिए हैं। पर्यटक सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक इसका दीदार कर सकते हैं। पर्यटकों को महाराजा सुहेलदेव पर्यटन स्थल आने के लिए आधार कार्ड का होना जरूरी है। सुरक्षा गार्ड विजय शुक्ला ने बताया कि पर्यटन स्थल आने वाले लोगोंं का आधार नंबर व मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद उन्हें अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शौर्य की निशानी है भव्य प्रतिमा
भव्य प्रतिमा स्थापित होने की बात अखबार में पढ़ी थी। उसके बाद से प्रतिमा देखने का मन था। महाराजा सुहेलदेव के कांस्य की भव्य प्रतिमा हिंदू गौरव का प्रतीक है। इसकी भव्यता शौर्य का प्रतीक है। -अभिनव, मरौचा

सुंदरीकरण से बढ़ी भव्यता
पहले यहां आए थे तो गंदगी थी और झील भी झील की तरह नहीं लग रही थी। शासन द्वारा कराए गए सुंदरीकरण व घाट निर्माण से इसकी भव्यता बढ़ गई है। शाम के समय नजारा और बेहतर होगा। -पुत्तन, सरदापुर

झूले का उठाया लुत्फ
महाराजा सुहेलदेव पर्यटन स्थल घूमने के लिए बेहतर जगह है। यहां पार्क व पार्कों में लगे झूलों का जमकर आनंद उठाया है। घूमकर मजा आया। -सौरभ, बेड़नापुर
इतिहास की मिली जानकारी
विदेशी आक्रांताओं को धूल चटाने वाले वीरों का इतिहास हम सभी भूलने लगे थे। ऐसे पर्यटन स्थलोंं के विकास से हमें इतिहास की जानकारी मिलती है। पर्यटन स्थल घूमने से महाराजा सुहेलदेव के शौर्य की जानकारी मिली। -आदर्श मिश्रा, कटरा बहादुरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed