{"_id":"ba50f5f353deabd474b248dcd405918c","slug":"dolphins-left-in-the-river-of-ghaghara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाल्फिन को घाघरा में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाल्फिन को घाघरा में छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 15 Nov 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉल्फिन शनिवार को सरयू नहर खंड नानपारा में दिखाई पड़ी थी। रविवार को वन विभाग की टीम ने उसे घाघरा नदी के चहलारी घाट में छोड़ दिया। टीम ने डॉल्फिन को रविवार सुबह नहर से बाहर निकाला, जिसे पानी के एक कंटेनर में रखकर घाघरा के चहलारी घाट ले जाया गया।
विज्ञापन
राप्ती नदी में बैराज सहित कई अन्य स्थानों पर डॉल्फिन का बसेरा है। इसे स्थानीय भाषा में छूंछ के नाम से जाना जाता है। इसके साथ ही घाघरा से जुड़ी सरयू योजक नहरों में भी डॉल्फिन देखी जा रही हैं। शनिवार को भी सोनवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुजरवारा के मजरा कौडीकुइयां के निकट सरयू नहर खंड नानपारा में डॉल्फिन दिखाई दी।
विज्ञापन
इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को दी। मौके पर डॉल्फिन के संरक्षण पर कार्य कर रही संस्था ट्रटल सरवाइवल एलाइंस कंपनी के साथ पहुंची। वन विभाग की टीम ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से डॉल्फिन को नहर में ही जाल लगा कर सुरक्षित कर दिया ताकि पकड़ते समय वह भाग न सके।
विज्ञापन
अत्यधिक भीड़ व अंधेरा होने के के कारण डॉल्फिन को पूरी रात जाल से पकड़ कर नहर में ही सुरक्षित रखा गया। रविवार सुबह वन विभाग की टीम ने डॉल्फिन को नहर से निकालकर पानी के एक कंटेनर में रखकर बहराइच के घाघरा स्थित चहलारी घाट पर छोड़ दिया।