फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dog attacks five-year-old child; condition critical.

Bahraich News: सूई-धागे से सुनहरा भविष्य बुनेंगी महिलाएं

Wed, 09 Sep 2026 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Dog attacks five-year-old child; condition critical.
ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र में सिलाई का प्र​शिक्षण प्राप्त करतीं महिलाएं।
बहराइच। मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र में मंगलवार से दर्जी ट्रेड के 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का हुनर देकर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित प्रशिक्षण के लिए चार बैच में कुल 100 महिलाओं का चयन किया गया है। पहले दिन 97 महिलाएं प्रशिक्षण लेने पहुंचीं। केंद्र पर प्रशिक्षण को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

केंद्र के प्राचार्य संजय कुमार वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई से जुड़ी जरूरी जानकारियां देने के साथ कपड़े तैयार करने, सिलाई मशीन चलाने तथा कपड़ों की कटिंग को डिजायन के अनुरूप करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे प्रतिभागियों को सिलाई के क्षेत्र में दक्ष बनाने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाली प्रतिभागियों को 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि आरटीजीएस के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। इसके अलावा टूल किट के रूप में सिलाई मशीन भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed