{"_id":"680e8a0c6982fa8f6309b1f5","slug":"doctors-chairs-are-empty-laboratories-are-locked-bahraich-news-c-98-1-slko1011-129687-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: चिकित्सकों की कुर्सी खाली, प्रयोगशाला पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: चिकित्सकों की कुर्सी खाली, प्रयोगशाला पर जड़ा ताला
Mon, 28 Apr 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी शिवपुर में पंजीकरण काउंटर पर पसरा सन्नाटा।
शिवपुर (बहराइच)। विकासखंंड क्षेत्र की दो लाख से अधिक की आबादी के बेहतर स्वास्थ्य का जिम्मा शिवपुर सीएचसी पर है। यहां लापरवाही चरम पर है। जिले के आला अधिकारियों की उदासीनता के चलते यहां तैनात चिकित्सक सुबह नौ बजे तक सीएचसी नहीं पहुंचते हैं। सुबह सीएचसी आने वाले मरीजों को भटकना पड़ता है। यही नहीं, मरीजोंं को बाहर की महंगी दवाएं लिखी जा रही हैं। प्रस्तुत है पड़ताल करती हुई रिपोर्ट...
सीन- 1
सुबह 8:40 तक सिर्फ वार्ड बॉय पहुंचा
गर्मी में शासन की ओर से ओपीडी के समय में बदलाव किया गया है। अब सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक ओपीडी चलती है। लेकिन सीएचसी शिवपुर में शनिवार सुबह 8:40 तक सिर्फ एक वार्ड बॉय नजर आया। अधीक्षक समेत सभी चिकित्सक व अन्य कर्मियों की कुर्सियां खाली रहीं, मरीज भटकते रहे। वार्ड बॉय से पूछने पर बताया कि साहब नाश्ता कर रहे हैं।
सीन- 02
इमरजेंसी में भी चिकित्सक नहीं
24 घंटे खुली रहने वाली इमरजेंसी में भी कुर्सियां खाली रहीं और कोई भी चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। यही नहीं, प्रयोगशाला पर ताला जड़ा मिला। इलाज के लिए पहुंचे कुछ ग्रामीण बाहर भटकते नजर आए। वहीं, पर्चे के लिए बनाया गया पंजीकरण काउंटर भी बंद मिला।
विज्ञापन
सीन- 03
अधीक्षक पर छोटी पर्ची पर दवा लिखने का आरोप
सुबह लगभग 9:30 पर धनावा से आए ग्रामीण अजय दीक्षित छोटी पर्ची लेकर मिले। पूछने पर आरोप लगाते हुए बताया कि अच्छी दवा की बात कहकर छोटी पर्ची पर बाहर की दवा लिख दी है। दवा लेकर आने व दिखाने को भी कहा है। चिकित्सक का नाम पूछने पर उन्होंंने सीएचसी अधीक्षक डॉ. नलिन रजा का नाम बताया।
-
सभी को समय से ओपीडी में बैठने व गुणवत्तापूर्ण इलाज के लिए निर्देशित किया है। अगर कहीं लापरवाही बरती जा रही है, तो उसकी जांच करवाकर नियामनुसार कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. संजय शर्मा, सीएमओ