{"_id":"6866db26611049be5a0f25e8","slug":"doctors-and-pharmacists-are-absent-primary-health-center-is-dependent-on-lt-bahraich-news-c-98-1-slko1011-133070-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: चिकित्सक व फार्मासिस्ट नदारद, एलटी के सहारे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: चिकित्सक व फार्मासिस्ट नदारद, एलटी के सहारे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Fri, 04 Jul 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
पीएचसी बौंडी में बृहस्पतिवार को खाली पड़ी चिकित्सक की कुर्सी।
बौंडी (बहराइच)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। आलम यह है कि मरीजोंं को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है और आए दिन चिकित्सक नदारद रहते हैं। वहीं, फार्मासिस्ट भी गायब रहने लगे हैं। इससे मरीजों को निजी चिकित्सकों के यहां रुख करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की पड़ताल में अव्यवस्था की पोल खुल गई।
सुबह लगभग 10 बजे चिकित्सक अताउर रहमान की कुर्सी खाली थी। वहीं, फार्मासिस्ट अरविंद कुमार की कुर्सी पर भी कोई नहीं था। उनके टेबल पर विभिन्न दवाइयां रखी मिलीं। पूरे पीएचसी परिसर में सिर्फ लैब टेक्नीशियन एजाज अहमद व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ओमकार सिंह ही मौजूद मिले।
जानकारी करने पर एलटी एजाज ने चिकित्सक के छुट्टी पर होने का दावा किया। जबकि फार्मासिस्ट के संबंध में कुछ भी जानकारी होने से इन्कार किया। पीएचसी में इलाज के उम्मीद से पहुंचे मरीज भटकते नजर आए। बौंडी के शारदा सिंहपुरवा निवासी उदित कुमार साहू ने बताया कि पीएचसी में अक्सर चिकित्सक नदारद रहते हैं। जिसके चलते बिना इलाज के वापस जाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि एक महीने पहले भी वह इलाज के लिए पीएचसी आए थे और सभी नदारद मिले थे। आज भी वही हालात हैं। अब पीएचसी न आकर निजी चिकित्सक के यहां जाएंगे।
विज्ञापन
चिकित्सक पीएचसी गए थे, लेकिन पीएचसी क्यों नहीं पहुंचे इसकी जानकारी नहीं है। चिकित्सक व फार्मासिस्ट के गायब रहने की जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. नरेंद्र सिंह, सीएचसी अधीक्षक