{"_id":"678ea21eb4a722fded089cec","slug":"dms-order-on-thenge-duty-chart-not-changed-bahraich-news-c-98-brp1009-125583-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: ठेंगे पर डीएम का फरमान, नहीं बदला गया ड्यूटी चार्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: ठेंगे पर डीएम का फरमान, नहीं बदला गया ड्यूटी चार्ट
Tue, 21 Jan 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। जिले के जिम्मेदारों की लापरवाही इस कदर बढ़ी गई है कि जिम्मेदार डीएम के आदेशों की भी धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसका उदाहरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी पर देखने को मिलता है। जहां डीएम के आदेश के बाद भी जिम्मेदारों ने अभी तक ड्यूटी चार्ट नहीं बदला है। वहीं सीएचसी आने वाले मरीज साल 2022 के ड्यूटी चार्ट के आधार पर चिकित्सकों को ढूंढते नजर आ रहे हैं।
डीएम मोनिका रानी ने एक सप्ताह पूर्व सीएचसी महसी का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान ड्यूटी चार्ट अपडेट ना होने पर कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल ड्यूटी चार्ट अपडेट करने का निर्देश दिया था। उन्होंने चिकित्सकों व स्टाफ की उपलब्धता, दवाओं की उपलब्धता, भवन व परिसर की साफ-सफाई, औषधि वितरण काउंटर, पंजीकरण काउंटर, चिकित्सालय भवन की साफ-सफाई तथा कूड़ा प्रबंधन की भी जांच की थी।
डीएम ने एमओआईसी आशीष वर्मा व फार्मासिस्ट शोएब अहमद को हटाए जाने का भी निर्देश दिया था। जिम्मेदारों ने एमओआईसी व फार्मासिस्ट को तो हटा दिया लेकिन ड्यूटी चार्ट को अभी तक अपडेट नहीं कराया है।
विज्ञापन
इस संबंध में सीएमओ डाॅ. संजय शर्मा ने बताया कि डीएम की जांच के बाद सीएचसी अधीक्षक को हटा दिया गया है। नए चिकित्सक को भेजा गया है। इसके बाद भी अगर पुराना ड्यूटी चार्ट लगा है तो इसे तत्काल हटाने का आदेश दिया जा रहा है।