फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   DMM resigns to avoid sacking

बहराइच: बर्खास्तगी से बचने के लिए डीएमएम ने दिया इस्तीफा

Fri, 10 Feb 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 10 Feb 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
DMM resigns to avoid sacking
बहराइच। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में जिला मिशन मैनेजर के पद पर तैनात रहे अनुराग पटेल पर बीसी सखी ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए सीडीओ को पत्र दिया था। सीडीओ ने डीसी मनरेगा के नेतृत्व में जांच कमेटी बनाकर जांच करवाई। जांच में मामले का खुलासा हुआ तो डीएमएम ने बर्खास्तगी से पूर्व ही इस्तीफा दे दिया। सीतापुर निवासी अनुराग पटेल उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में ब्लॉक मिशन मैनेजर के पद पर विकास खंड मिहीपुरवा में तैनात थे। वह यहां लगभग चार वर्ष तैनात रहे। इसके बाद दो वर्ष पहले पदोन्नत कर जिला मिशन मैनेजर बना दिया गया था। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के एक गांव निवासी बीसी सखी युवती ने अनुराग पटेल पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए अक्तूबर माह में सीडीओ को शिकायती पत्र दिया था। मुख्य विकास अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एनआरएलएम के उपायुक्त व डीसी मनरेगा केडी गोस्वामी की अगुवाई में टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए। जांच में आरोप सही निकले। इसके बाद अनुराग पटेल पर बर्खास्तगी की तलवार लटक गई। साथ ही विभाग में दोबारा नौकरी न मिलने का डर सताने लगा। इससे बचने के लिए डीएमएम ने कार्रवाइ्र से पहले ही इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन


सीडीओ को दिए पत्र में बीसी सखी ने कहा था कि 19 जून को प्रशिक्षण के बहाने आरसेटी बुलाया। इसके बाद उसे कुछ खिलाकर बेहोश कर दिया गया। वह बेहोशी की हालत में अनुराग पटेल के कमरे में मिली थी। अनुराग पटेल पूर्व में मिहींपुरवा में ब्लॉक मिशन मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। वहां भी एक युवती और एक महिला के साथ शोषण की बात सामने आई थी, लेकिन नौकरी के डर से महिलाओं ने आवाज नहीं उठाई।
विज्ञापन


एक बीसी सखी ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। पूर्व में भी कई शिकायतें मिल चुकीं थीं। जांच में आरोप सही मिलने पर डीएमएम अनुराग पटेल ने इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा लखनऊ में मंजूर कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केडी गोस्वामी, उपायुक्त, एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed