फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   distribute smartphones

Bahraich News: 542 छात्राओं को मिले स्मार्टफोन

Sat, 24 Feb 2024 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 24 Feb 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
distribute smartphones
बहराइच। महिला महाविद्यालय में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान बीए और बीएससी की 542 छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए। इस अवसर पर वार्षिक पत्रिका शब्दांजलि का भी विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, प्रबंध समिति के सदस्य आदर्श अग्रवाल तथा अजय अग्रवाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन

एमएलसी ने कहा कि छात्राओं को स्मार्टफोन से पढ़ाई में काफी मदद मिल सकेगी। प्राचार्या प्रो. प्रिया मुखर्जी ने कहा कि शब्दांजलि पत्रिका छात्राओं को उनके विचारों को प्रकट करने के लिए उत्कृष्ट मंच प्रदान करेगी। उनकी सृजनानात्मक क्षमता के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान देगी। कार्यक्रम में बीए, बीएससी द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं को ब्यूटीशियन एवं फैशन डिजाइन के प्रशिक्षण के बाद प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रीमा शुक्ला ने किया। इस अवसर पर ज्योति त्रिपाठी, डॉ. मनीषा खन्ना, डॉ. सरिता यादव, डॉ. कमरजहां समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed