फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   display of shikshamitra continues on fourth day

हम शिक्षक ही नहीं तो क्यों करें चुनाव ड्यूटी

Thu, 01 Oct 2015 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 01 Oct 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। वेतन भुगतान को लेकर प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की ओर से पंचायत चुनाव का कार्य बहिष्कार चौथे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। इस दौरान शिक्षामित्रों ने डीएम को मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के तत्वावधान में शिक्षामित्रों ने संघ के जिलाध्यक्ष शिवश्याम मिश्र की अगुवाई में गुरुवार को चौथे दिन भी चुनाव कार्य का बहिष्कार किया। केडीसी में चुनाव प्रशिक्षण स्थल के निकट शिक्षामित्रों ने धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


 संघ अध्यक्ष मिश्र ने कहा कि 15 साल तक प्राथमिक शिक्षा को अपनी सेवा देने वाले शिक्षामित्रों का न्यायालय के आदेश के बाद भविष्य अंधकारमय है। सभी पूरी तरह तनावग्रस्त हैं। प्रदेश में दर्जनों शिक्षामित्रों की आकस्मिक मौत हो चुकी है। न्यायालय के आदेश के बाद विभाग भी शिक्षामित्रों को शिक्षक नही मान रहा है। ऐसे में चुनाव जैसे संवेदनशील कार्य में शिक्षामित्रों को लगाना ठीक नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष ने कहा कि बीएसए द्वारा वेतन देने में अस्पष्ट राय रखना और कार्य कराने की प्रक्रिया में स्पष्ट राय रखना न्यायहित में नही है। धरने के बाद शिक्षामित्रों ने डीएम से मिलकर वेतन भुगतान करवाने व शिक्षामित्रों को पंचायत चुनाव ड्यूटी से पृथक कराने की मांग कर पत्र सौंपा।


इस दौरान अवधेश वर्मा, कमलेश वर्मा, अनिल सिंह, शेषराज तिवारी, राजेश सिंह, शरफुद्दीन खां, दिनेश गौतम, रिजवान अली, अभय मिश्रा, मिथलेश गुपता, रघुकुल शिरोमणि, अमरीक सिंह अनुराग यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed