फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   display of congress activists against modi

मोदी के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी

Wed, 22 Jul 2015 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 22 Jul 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। प्रदेश नेतृत्व को आह्वान पर बुधवार को जिले के कांग्रेसी सड़कों पर उतरे। ब्लॉक मुख्यालयों पर पीएम मोदी का पुतला दहन किया गया वहीं शहर में किसान बैलगाड़ी यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


किसान बचाओ, भ्रष्टाचार मिटाओ, वादा निभाओ आंदोलन को सफल बनाने में कांग्रेसियों ने पूरी ताकत झोंक दी। इस दौरान प्रदेश सरकार को भी आड़े हाथों लिया गया।

किसान बचाओ, भ्रष्टाचार मिटाओ, वादा निभाओ आंदोलन को सफल बनाने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह आजाद ने फखरपुर, कैसरगंज व जरवल में कमान संभाली।
विज्ञापन


चौधरी अब्दुल मुईद, मो अयान, मो सूफियान, विश्वपाल सिंह, मनोज सिंह, डॉ शमशुद्दीन, प्रवेश चौधरी, जियाउद्दीन, विक्रम यादव, दिनेश निषाद, राम सेवक यादव ने चित्तौरा में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाध्यक्ष देवेश चंद्र मिश्रा व गोपीनाथ के नेतृत्व में महसी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। तेजवापुर में गुरु प्रसाद सोनी ने कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

फखरपुर में आनंद प्रकाश अवस्थी ने आंदोलन का नेतृत्व किया। खैरुलनिशां ने महिलाओं के साथ नानपारा में मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

पयागपुर व विशेश्वरगंज में मुकुंदजी शुक्ल व मुस्तकीम सलमानी ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने भूमि अधिग्रहण बिल, व्यापमं घोटाला, ललित मोदी गेट आदि मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाया गया।

सभी 14 ब्लॉकों में पीएम मोदी का पुतला फूंका गया। नुक्कड़ सभाएं हुईं। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए गए। केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, स्मृति इरानी, सीएम राजस्थान वसुंधरा राजे का इस्तीफा मांगा गया।

शहर में निकली किसान बैल यात्रा
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शेख जकारिया शेखू की अगुवाई में किसान बैलगाड़ी यात्रा निकाली गई। यात्रा को झिंगहाघाट पर जनपद प्रभारी राम जियावन, प्रदेश महामंत्री सत्यदेव सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव शैलेंद्र गुप्ता, संगठन मंत्री सुरेश वर्मा, जयंत चौधरी, प्रदेश सचिव भगतराम मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान शेखू ने कहा कि यह यात्रा प्रतीक मात्र है, किसान सहित आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी मोदी सरकार थैलीशाहों के हित साधन में यदि जनहितों की उपेक्षा की गई तो कांग्रेस सदन से लेकर अंतिम लड़ाई लड़ेगी।


यात्रा जब पीपल तिराहा पहुंची तो यहां पीएम मोदी का पुतला दहन किया गया। अंत में सेनानी भवन पहुंचकर मौन उपवास व धरना प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर सुनील कुमार सिंह, इंद्र कुमार यादव, महताब आलम, डॉ विवेक वर्मा समेत तमाम लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed