{"_id":"45b2a08f0ea47ed84a58f25d338654d7","slug":"display-of-aap-against-vyapam-scam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापम घोटाले के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापम घोटाले के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sat, 11 Jul 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। व्यापम व उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों में घोटाले के विरोध में आम आदमी पार्टी ने कलेक्ट्रेट पर शनिवार एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
पदाधिकारियों ने मध्य प्रदेश व यूपी सरकार को आड़े हाथों लिया। मुख्यमंत्री, राज्यपाल व गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग भी की।
जिला संयोजक संतोष कुमारी रस्तोगी ने कहा कि मध्य प्रदेश में व्यावसायिक परीक्षा मंडल के माध्यम से जमकर धांधली हुई। धांधली की पोल खुलने लगी तो 40 से ज्यादा लाशें बिछ चुकी हैं।
जबकि इस मसले पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह व गृहमंत्री राजनाथ सिंह मूकदर्शक बने हुए हैं। वहीं भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बड़बोले पीएम मोदी भी मौन हैं।
वहीं उत्तर प्रदेश में भी सरकारी नौकरी के नाम पर भ्रष्टाचार व धांधली चरम पर है। इसी के चलते भर्तियों के मामले कोर्ट पहुंच रहे हैं। जिसका खामियाजा आवेदकों को झेलना पड़ रहा है।
बेरोजगारों में हताशा है, वे मानसिक रोगी हो रहे हैं। इसके लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह व अखिलेश यादव के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए इस्तीफेे की मांग की। अंत में डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को चार सूत्री मांग पत्र भेजा गया।