{"_id":"5ffdd9a48ebc3e2e772bc3cb","slug":"discussion-on-youth-problems-in-youth-circle-bahraich-news-lko5595274144","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा घेरा कार्यक्रम में युवाओं की समस्याओं पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा घेरा कार्यक्रम में युवाओं की समस्याओं पर चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर मंगलवार को स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर जिले के विभिन्न स्थानों पर युवा घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी पदाधिकारियों ने युवाओं की समस्याओं पर चर्चा करते हुए प्रदेश सरकार को युवा विरोधी बताया। सपाइयों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
शहर के छोटाबाजार में नपाप के पूर्व चेयरमैन तेजे खां की अध्यक्षता मेें युवा घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव व विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफरउल्ला खां बंटी रहे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के युवा विरोधी रवैये से आज युवा बेरोजगारी दंश झेल रहा है। सरकार ने छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगा दी है। प्रदेश रोजगार के अवसर बंद हो गये हैं। जिलाध्यक्ष ने स्वामी विवेकानंद के विचारों से सभी को अवगत कराया। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने की सलाह दी। इस मौके पर नगर अध्यक्ष मोहम्मद तारिक खां, केएन श्रीवास्तव, सोनी, अहसन रसूल, आतिफ, कामिल, फजल खां, असलम आदि मौजूद रहे।
मटेरा विधानसभा के बलभद्रपुर व बलहा के सुजौली चपरिया गांव मेें छात्रसभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव की अगुवाई मेें सपाइयों ने युवा घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बंशीधर बौद्ध व पूर्व विधायक शब्बीर बाल्मीकि रहे। कार्यक्रम मेें निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने प्रदेश की भाजपा सरकार को छात्र व नौजवान विरोधी बताया। इस मौके पर डॉ. आशिक अली, अनवर खां वारसी, निशा शर्मा, जुग्गीलाल यादव, मदन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पयागपुर के सोहेलवा गांव मेेें जिपं सदस्य रामजी यादव की अगुवाई मेेें युवा घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिज्जन खां, राज यादव, रविंद्र तिवारी, हरिशचंद्र यादव, सुरेश यादव, चंद्रभान गुप्ता आदि मौजूद रहे। महसी के गोपचंद्रपुर व लोलियनपुरवा गांव मेेें सपा के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी हर्षित त्रिपाठी की अगुवाई युवा घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सैफ, शुभम तिवारी, अजय मिश्रा, दुर्गेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
महसी के आरडी बाजपेई इंटर कॉलेज मेें मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अजितेश पांडेय मनी की अगुवाई मेें युवा घेरा कार्यक्रम का आयोजन कर बढ़ती बेरोजगारी, फीस वृद्धि, लचर शिक्षा व्यवस्था, छात्रसंघ चुनाव पर लगी रोक आदि समस्याओं पर मंथन कर प्रदेश सरकार की युवा विरोधी नीतियों की जानकारी दी गई। इस मौके पर नवीन प्रताप शुक्ल, राजेश तिवारी, आमिर अली, राहुल गौतम आदि मौजूद रहे।
कैसरगंज मेें पूर्व विधायक रामतेज यादव की अगुवाई मेें युवा घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदीप यादव, विकास चौधरी, मनीष यादव आदि मौजूद रहे। बिछिया के चफरिया बाजार स्थित बप्पा जी इंटर कॉलेज पर भी युवा घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शब्बीर वाल्मीकि व विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री बंशीधर बौद्ध रहे। इस मौके पर नंदेश्वरनंद यादव, अनूप तिवारी, राजेश गुप्ता, रिंकू तिवारी आदि मौजूद रहे।