{"_id":"68e573d909f06cde0e0f5822","slug":"director-of-avadh-fertilizer-company-arrested-in-subsidy-scam-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-137848-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अनुदान घोटाले में अवध फर्टिलाइजर कंपनी का निदेशक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अनुदान घोटाले में अवध फर्टिलाइजर कंपनी का निदेशक गिरफ्तार
Wed, 08 Oct 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। उत्तर प्रदेश आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) लखनऊ की टीम ने मंगलवार को 71 लाख, 85 हजार, 600 रुपये के अनुदान गबन के मामले में अवध फर्टिलाइजर लिमिटेड मिहींपुरवा के निदेशक को ग्रेटर नोएडा वेस्ट से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजकुमार मित्तल लंबे समय से फरार चल रहा था।
मेसर्स अवध फर्टिलाइजर लिमिटेड मिहींपुरवा (बहराइच) पर आरोप है कि कंपनी ने रॉक फॉस्फेट की फर्जी आपूर्ति दिखाकर केंद्र सरकार से अनुदान के रूप में 71,85,600 रुपये प्राप्त किए। मामले में थाना मोतीपुर में वर्ष 2006 में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
राज्य सरकार ने मामले को आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) को सौंप दिया था। जांच में पता चला कि कंपनी के निदेशक राजकुमार मित्तल समेत कुल 13 लोग गबन में शामिल हैं। इनमें से दो को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी कंपनी निदेशक राजकुमार मित्तल, निवासी 2ई/92 नेहरू नगर, गाजियाबाद लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के लिए ईओडब्ल्यू की टीम लगातार प्रयासरत थी। मंगलवार को लखनऊ टीम ने उसे सोसायटी इको विलेज-01, सेक्टर-01, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, थाना विसरख, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से गिरफ्तार कर लिया।