फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Digital library to be built at GIC with Rs 3 crore

Bahraich News: जीआईसी में तीन करोड़ से बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी

Tue, 25 Nov 2025 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Digital library to be built at GIC with Rs 3 crore
बहराइच में ​स्थित राजकीय इंटर कॉलेज।
बहराइच। जिले के राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी। शासन से तीन करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हो चुका है और कॉलेज प्रशासन ने निर्माण कार्य की तैयारी शुरू कर दी है। नई लाइब्रेरी पूरी तरह हाईटेक होगी, जिसमें छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी सभी डिजिटल सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन


योजना के तहत डिजिटल लाइब्रेरी के लिए एक नया आधुनिक भवन बनाया जाएगा। इसमें लगभग 50 कंप्यूटर लगाए जाएंगे, जो हाई-स्पीड इंटरनेट से जुड़े होंगे। इस लाइब्रेरी को ई-स्टडी, ऑनलाइन लर्निंग और डिजिटल रिसर्च को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नागेंद्र कुमार ने बताया कि बजट स्वीकृत हो चुका है और सभी प्रक्रियाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा, लाइब्रेरी पूरी तरह हाईटेक होगी। छात्र एक ही स्थान पर डिजिटल किताबें, ऑनलाइन कोर्स और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का सामग्री आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि कोशिश है नवीन शिक्षण सत्र 2026 से पहले डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित हो जाए। जिससे नए सत्र में छात्रों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्रों के लिए बड़ा बदलाव

प्रधानाचार्य ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी बनने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के छात्र आधुनिक शिक्षा से जुड़ सकेंगे। डिजिटल संसाधनों और इंटरनेट आधारित पढ़ाई से विद्यार्थियों को सीखने के नए अवसर मिलेंगे। यह लाइब्रेरी कॉलेज को जिले की सबसे आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं में शामिल कर देगी और छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर तैयारी का मंच उपलब्ध होगा।

लाइब्रेरी में ये सुविधाएं रहेंगी
- हाई-स्पीड इंटरनेट आधारित कंप्यूटर लैब
- ई-लाइब्रेरी पोर्टल
- स्मार्ट रीडिंग जोन: पढ़ाई के लिए विशेष केबिन
- ऑनलाइन परीक्षा एवं प्रैक्टिस सिस्टम
- आधुनिक सुरक्षा व ऊर्जा व्यवस्था
- सीसीटीवी कैमरे
- फायर सेफ्टी सिस्टम
- पावर बैकअप और ऊर्जा-संरक्षण वाली लाइटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed