फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   devotees worshiped goddess saraswati on vasant panchami

मां सरस्वती की आराधना कर मांगा आशीर्वाद

Sat, 13 Feb 2016 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sat, 13 Feb 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
devotees worshiped goddess saraswati on vasant panchami
बहराइच। वसंत पंचमी के मौके पर मां सरस्वती की जगह-जगह आराधना हुई। छात्रों में अधिक उत्साह रहा। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती से विद्या और बुद्धि का वरदान मांगा। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय अमृतपुर पुरैना में वसंत पंचमी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संकुल प्रभारी वीरेंद्र सिंह रहे। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन किया।
विज्ञापन


इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन व हवन-अनुष्ठान हुआ। छात्रों ने कलम व पुस्तक की पूजा-अर्चना की। छात्रा करिश्मा, कलावती व रेनी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

इसके साथ ही नाटक मस्ती का पाठशाला की मंचन, लुंगी डांस व भांगड़ा आकर्षण चुराता रहा। संचालन विज्ञान शिक्षक लोकेश श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर प्रधान अजय मौर्य आदि मौजूद रहे। प्रधानाध्यापक चंद्रभूषण पांडेय ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर महसी तहसील के सरस्वती विद्या मंदिर हरदी गौरा में छात्रों ने मां सरस्वती की आरती कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रबंधक प्रेम नारायण मौर्या ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान हरदी गौरा अनीता मौर्या रहीं। इस मौके पर संचालक कन्हैयालाल मौर्य, हरिओम मौर्य, पंकज प्रजापति व सुरेंद्र मौर्या आदि मौजूद रहे।

ब्लॉक क्षेत्र नवाबगंज के सभी विद्यालयों में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। नई बाजार बाबागंज स्थित एसईएस राजेलैंड पब्लिक स्कूल में प्रबंधक शिवगोपाल शुक्ल व प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र भूषण पाठक ने मां सरस्वती का पूजन दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

यहां भी छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य संदीप जायसवाल, फौजदार वर्मा शिक्षिका नरगिस, सलमा, अनुपमा गुप्ता व जगतनरायन मिश्र आदि मौजूद रहे।

मां शारदे का मनाया जन्मदिन

बहराइच। शिशु मंदिर माधवपुरी में मां शारदे का जन्मदिन हवन-पूजन के साथ मना। विद्यालय के व्यवस्थापक श्रीनाथ शुक्ल, उपाध्यक्ष मुकुटबिहारी तिवारी, डॉ. स्मृति वर्मा, नंदकिशोर शुक्ल, प्रेमसागर मिश्र आदि ने हवन-पूजन किया।

इस मौके पर मातृ सम्मेलन भी हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। उधर गुरुकुल पब्लिक स्कूल में वसंत पंचमी के मौके पर यज्ञ कुंड में आहुति दी गई।

यहां उत्तराखंड से आए आचार्य दीपक नौटियाल व निरंकार मिश्र ने हवन-पूजन कराया। विद्यालय के प्रबंधक राजेदव सिंह व संरक्षक नूतन माहेश्वरी समेत सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

सूफीपुरा स्थित गायत्री बाल संस्कार शाला में भी प्रधानाचार्या रेखा श्रीवास्तव की अगुवाई में हवन-पूजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

चित्तौरा तट पर गूंजे मंत्र

बहराइच। वसंत पंचमी पर शनिवार को महाराजा सुहेलदेव सेवा समिति की ओर से चित्तौरा झील के तट पर पूजन-अर्चन किया गया। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ मंत्रोच्चार के बीच कार्यक्रम शुरू हुआ।

इसमें सबसे पहले सुंदरकांड का पाठ किया गया। उसके बाद भगवान हनुमान की प्रतिमा के सामने हनुमान चालीसा पाठ किया गया। पाठ के समापन पर समिति के अध्यक्ष कन्हैया लाल रुपानी ने आरती की।

पूजन कार्यक्रम स्वामी विष्णुदेवाचार्य ने संपन्न कराया। हवन के बाद लोगों के बीच प्रसाद और तहरी का वितरण किया गया। इस दौरान देवेंद्र कुमार मिश्र, अर्जुन कुमार दिलीप, राजू भुजवा, ओमप्रकाश, राजेश, रामचंदर, जयेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।

वसंत पंचमी पर हुई गोष्ठी

बहराइच। किसान पीजी कॉलेज के शिक्षा विभाग व भारतीय शिक्षा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में वसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ।

इस मौके पर मुख्य अतिथि व अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष गंगोत्री प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि मां सरस्वती ज्ञान की देवी हैं। वसंत पंचमी का पर्व मां सरस्वती की वंदना व ज्ञान के अनुष्ठान का पर्व है।


कॉलेज के मुख्य निंयता डॉ. शिवम् श्रीवास्तव ने सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को विभाग की प्रवक्ता डॉ. मालती सिंह, डॉ. एसके मिश्रा, नेहा श्रीवास्तव, डॉ. संतोष व डॉ. अर्चना निगम ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा आशी यज्ञसैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed