फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Devotees gathered in temples and pandals

मंदिरों व पंडालों में उमड़े भक्त

Sun, 06 Oct 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in temples and pandals
बहराइच। नवरात्र के आठवें दिन रविवार को मां दुर्गा के अष्टम स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना की गई। देवी मंदिरों और पंडालों में मां दुर्गा के जयकारों की गूंज रह-रहकर उठती रही। पूरे दिन पूजा-अर्चना की धूम रही। मनोकामना की पूर्ति के लिए पूजन-अर्चन किया गया। मरीमाता मंदिर में श्रद्धालुओं ने परंपरागत तरीके से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया।
विज्ञापन

नवरात्र की अष्टमी पर रविवार को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी का पूजन किया गया। देवी मंदिरों व पूजा पंडालों में सुबह से शुरू हुआ पूजन का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में कथा सुनी। शहर के मरीमाता मंदिर, संहारणी मंदिर, काली मंदिर, रामजानकी मंदिर आदि स्थानों पर श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन किया।
विज्ञापन

लोहिया चौराहा पर मनाए जा रहे दुर्गापूजा महोत्सव में शनिवार रात मां कालरात्रि के स्वरूप का सजीव दर्शन श्रद्धालुओं ने किया। मां दुर्गा के स्वरूप की आकर्षक झांकी देखते ही पूजा पांडाल जय मां शेरावाली के उद्घोष से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला काजी कटरा स्थित मां समय दुर्गापूजा समिति की ओर से किए जा रहे पूजन में आरती में आस्था उमड़ी। रुपईडीहा में समय बाल दुर्गापूजा समिति स्टेशन रोड, आदर्श नगर, बजाजा रोड, हनुमान मंदिर और साकेत नगर समेत अन्य स्थानों पर मां दुर्गा के पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। पयागपुर के भूपगंज बाजार में भी पूजन के लिए श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।
शिवपुर ब्लॉक के पिपरीमाफी में पूजा पंडाल में मथुरा वृंदावन से आए कलाकारों ने भव्य तरीके से रासलीला का मंचन किया। रंगरसिया ग्रुप मथुरा वृंदावन के अवधेश मिश्र, प्रीति मिश्रा, अंजलि, गौरव शर्मा, प्रीति शर्मा के ग्रुप द्वारा बहुत ही मनमोहक तरीके से राधा-कृष्ण की झांकियों का प्रस्तुतीकरण किया गया। फूलों की लट्ठमार होली और मयूर नृत्य पर तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल गूंज उठा।
शहर के धनकुट्टी पुरा मोहल्ले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ श्री हेमचंद ट्रस्ट द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान परीक्षा में 240 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें 60 बच्चे अल्पसंख्यक वर्ग के भी थे। जिसमें प्रथम स्थान अरुण त्रिपाठी, द्वितीय स्थान अभिषेक भारती व अल्पसंख्यक वर्ग में प्रथम स्थान मोहम्मद अबूजर को प्राप्त हुआ। तीनों छात्रों को 5100 रुपये नकद का पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम संयोजक धनंजय जायसवाल ने बताया कि तीन दिन से चल रही बूगी-वूगी डांस प्रतियोगिता में भी कई बालिकाओं ने भाग लिया। प्रथम स्थान मानसी को प्राप्त हुआ। जिसे साइकिल देकर सम्मानित किया गया। समिति ने 21 बुजुर्गों का भी सम्मान किया। कार्यक्रम में आयोजक संजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed