{"_id":"5ee3b4b58ebc3e42d74e8433","slug":"devipura-and-pillow-mohalla-became-hotspots-bahraich-news-lko5256922199","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवीपुरा और तकिया मोहल्ला बना हॉटस्पॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवीपुरा और तकिया मोहल्ला बना हॉटस्पॉट
विज्ञापन
- रिसिया के देवीपुरा हॉटस्पॉट इलाके का निरीक्षण करते अधिकारी।
- फोटो : BAHRAICH
रिसिया/जरवल (बहराइच)। रिसिया थाने में तैनात सिपाही के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद देवीपुरा मोहल्ले को हॉटस्पॉट बनाया गया है। वहीं जरवल के तकिया क्षेत्र निवासी झोलाछाप की कोरोना से मौत के बाद मोहल्ले को हॉटस्पॉट बनाया गया है। मोहल्ले के आने-जाने वाले सभी रास्ते बांस-बल्ली लगाकर सील कर दिए गए हैं। सिपाही जिस मकान में किराए पर रहता है उसे भी सील कर दस लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
रिसिया थाने में तैनात सिपाही प्रशांत कुमार कुछ दिन पूर्व गोरखपुर स्थित अपने घर गया था। वापस लौटने पर जांच में उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इसके बाद रिसिया नगर के देवीपुरा मोहल्ले को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। वह यहां पर किराये के मकान में रहता था। उसके साथ ही मकान के दूसरे हिस्से में दो महिला और पुरुष सिपाही भी किराए पर रहते थे। हॉटस्पॉट बनाए जाने के बाद शुक्रवार को एसडीएम सदर रामचंद्र यादव, अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा, चेयरमैन महमूद अहमद, प्रभारी निरीक्षक प्रेम प्रकाश पांडेय ने मोहल्ले का निरीक्षण किया।
एसडीएम ने सभी रास्तों को बंद किए जाने के निर्देश दिए। उसके संपर्क में आए दस लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। उधर जरवल कस्बे के मोहल्ला तकिया निवासी एक झोलाछाप की मौत कोरोना से होने पर क्षेत्र को हॉटस्पॉट बना दिया गया है। मोहल्ले में सामानों की आपूर्ति के लिए एसडीएम कैसरगंज बाबूराम ने ईओ जरवल को कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
थाने में बढ़ाई गई सतर्कता
रिसिया। रिसिया थाने के सिपाही के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद थाने में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रेम प्रकाश पांडेय ने बताया कि थाना कार्यालय तक जाने वाले रास्ते में रस्सी लगाकर उसे बंद कर दिया गया है। आम व्यक्तियों को जरूरी कार्य होने पर सैनिटाइजेशन के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। पुलिस कर्मियों को भी सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।