फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Details of tuberculosis patients will be recorded on the dancer portal

निक्षय पोर्टल पर दर्ज होगा क्षय रोगियों का ब्योरा

Mon, 20 Jan 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Details of tuberculosis patients will be recorded on the dancer portal
बहराइच। केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2025 तक देश को क्षयरोग से मुक्त करने की कार्ययोजना बनाई गई है। कार्ययोजना के तहत सरकार की ओर से निक्षय टू पोर्टल लांच किया गया है। इस पोर्टल पर मरीजों का पूरा ब्यौरा दर्ज कर इसी के माध्यम से संबंधित मरीजों को दवाइयां प्राप्त हो रहीं हैं या नहीं, इसकी निगरानी रखी जायेगी। विभाग ने पोर्टल पर सूचनाएं दर्ज करना शुरू कर दिया है। पोर्टल से जुड़ने के बाद मिलने वाले आईडी नंबर से देश में किसी भी अस्पताल से मरीजों को दवा मिल सकेगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2025 तक देश को क्षयरोग से पूरी तरह मुक्त करने का संकल्प लिया है। संकल्प को सकार करने के लिए सरकार की ओर से निक्षय टू पोर्टल को लांच किया गया है। पोर्टल पर सीबीनैट मशीन की जांच रिपोर्ट जोड़ते ही पहुंच जाएगी। टीबी मरीजों का पोर्टल पर सत्यापन करते ही उनका बैंक डिटेल भी अपडेट होने के साथ उनका इलाज शुरू हो जाएगा। इस दौरान मरीज को पौष्टिक आहार के लिए पांच सौ रुपये मासिक राशि भी प्राप्त होने लगेगी।
विज्ञापन

सरकारी व निजी चिकित्सकों के यहां इलाज कराने पर पोर्टल काफी कारगर साबित होगा। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संदीप ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से लांच किया गया पोर्टल मोबाइल व टैबलेट पर अपलोड कर मरीजों को इलाज की जानकारी प्राप्त होती रहेगी। जबकि लैब व केमिस्ट को भी एक ही स्थान पर मरीजों के सत्यापन करने की सुविधा मिल सकेगी। क्षय रोग चिकित्सक ने बताया कि एचआईवी मरीजों के विवरण संबंधी पोर्टल 99 डाट्स को भी इसी पोर्टल पर जोड़कर टीबी व एचआइवी मरीजों की जानकारी एक ही साथ प्राप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल फ्री नंबर से मिलगी दवा की जानकारी
डॉ. संदीप ने बताया कि अब सरकार की ओर से यह व्यवस्था भी बनाई जा रही है कि दवा के पैकेट के साथ एक टोल फ्री नंबर होगा। जिस पर फोन करके बताना होगा कि मरीज ने दवा प्राप्त कर ली है। इससे पूर्व यह व्यवस्था एचआइवी के मरीजों के पास थी। डॉ. संदीप ने बताया कि आने वाले समय में पैकेट पर चिप की सुविधा भी कर दी जायेगी। इससे पैकेट खोलते ही पता चल सकेगा कि मरीज ने दवा खाई है या नही।

क्या है निक्षय टू पोर्टल
निक्षय पोर्टल टू पर जोड़ने के बाद टीबी मरीज का सत्यापन हो जायेगा। मरीज को सात अंक की एक डिजिटल आईडी आवंटित होगी। इस आईडी के माध्यम से मरीज देश में कहीं भी दवा प्राप्त कर सकता है। इस आईडी नंबर से मरीज का फालोअप करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed