फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Deprived farmers will also be able to get Samman Nidhi

Bahraich News: वंचित किसानों को भी मिल सकेगी सम्मान निधि

Mon, 08 May 2023 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 08 May 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Deprived farmers will also be able to get Samman Nidhi
बहराइच। किसानों को खेती में मदद करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन किया जा रहा है। जिले के लाखों किसान इसका लाभ ले रहे हैं। लेकिन हजारों किसान ऐसे भी हैं, जो अब भी किसान सम्मान निधि योजना से वंचित हैं। ऐसे किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिलाने के लिए कृषि विभाग ने पहल की है। कृषि विभाग अब घर-घर सर्वे करेगा। इसके बाद वंचित किसानों का डाटा पीएम पोर्टल पर अपलोड कर उन्हें सम्मान निधि का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में 5,78,602 किसान पंजीकृत हैं। जिसमें 5,32,573 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है। 46,029 किसान ऐसे हैं, जो अब भी इस महत्वाकांक्षी योजना से वंचित हैं। किसी किसान के डाटा में त्रुटि है, तो किसी किसान का नाम किन्हीं कारणों से कट गया है। कई कोशिशों के बाद भी किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। अब ऐसे किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। कृषि विभाग की टीम उनके घर पहुंच कर उन्हें योजना से जोड़ेगी।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक टीपी शाही ने बताया कि 40 हजार से अधिक वंचित किसानों को योजना से जोड़ा जाएगा। नए किसानों की भी तलाश की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके तहत प्रधान, लेखपाल, कृषि विभाग के प्रविधिक सहायक, पंचायत सचिव आदि को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान किसानों का डाकघर में बचत खाता भी खुलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 मई से छह जून तक लगेगा विशेेष शिविर
किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों को योजना का लाभ दिलवाने के लिए जिले भर में 22 मई से छह जून तक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में लगने वाले शिविर में ग्राम स्तरीय कर्मचारी व अधिकारी कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से किसानों का डाटा फीड करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed