फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dengue-stricken girl dies

डेंगू से पीड़ित बालिका ने दम तोड़ा

Mon, 21 Sep 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Dengue-stricken girl dies
बहराइच। मिहींपुरवा निवासी एक बालिका डेंगू की चपेट में आ गई थी। इसके बाद बालिका को लखनऊ के नेलशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उसकी प्लेटलेट्स तेजी से घट गई थी। छह दिन वेंटीलेटर पर इलाज के बाद बालिका की मौत हो गई।
विज्ञापन

मोतीपुर तहसील अंतर्गत मिहींपुरवा निवासी प्रिया (7) पुत्री महेंद्र जोशी की तबियत लगभग 15 दिन से खराब थी। जिला मुख्यालय पर दिखाया गया मगर हालत में सुधार नहीं हुआ। इस पर उसे परिवारीजन लखनऊ ले गए। केजीएमयू में जगह न होने से बालिका को भर्ती नहीं किया गया। इस पर परिवार के लोगों ने साकेत हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जांच में बालिका डेंगू से ग्रसित मिली। परिवार के राजेश जोशी ने बताया कि बालिका की प्लेटलेट्स काफी घट गई थी। हालत में सुधार न होने पर उसे कपूरथला में नेलशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां पर बालिका का छह दिनों से वेंटीलेटर पर इलाज चल रहा था। रविवार को उसने दम तोड़ दिया। कस्बावासियों के मुताबिक डेंगू लोगों में फैल रहा है। लेकिन पंचायत विभाग व स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवा का छिड़काव नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed