फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dengue panic, three patients went to Lucknow

डेंगू की दहशत, तीन मरीज लखनऊ गए

Mon, 29 Aug 2016 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Aug 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
जिले में भी डेंगू का डंक पांव पसार चुका है। अब तक डेंगू से पीड़ित तीन लोग मिले हैं। दहशत के चलते तीनों मरीज यहां के अस्पताल से खुद को डिस्चार्ज करवाकर बेहतर इलाज के लिए लखनऊ चले गए हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य महकमा चैन की नींद सो रहा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य अधिकारी सारी व्यवस्थाएं करने के दावे कर रहे हैं। सीएमओं के मुताबिक जिला अस्पताल में विशेष वार्ड स्थापित किया गया है। स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। तराई में प्रतिवर्ष डेंगू और दिमागी बुखार से दर्जनों लोगों की जान चली जाती है।
विज्ञापन


इस बार भी दिमागी बुखार से अब तक कई लोग दम तोड़ चुके हैं। सप्ताह भर पूर्व हुए रैपिड टेस्ट में डेंगू के तीन मरीज पाए गए हैं। इसके बाद जिले में डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग कुछ सतर्क हुआ है। बुखार आने पर लोग डेंगू की आशंका से खौफजदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. ओपी पांडेय के मुताबिक पिछले सप्ताह 11 रोगियों को तेज बुखार व डेंगू के लक्षण दिखने पर रैपिड टेस्ट करवाया गया था। इनमें से तीन रोगी पॉजिटिव पाए गए थे। ये मरीज बौंडी, शहर में बड़ीहाट व श्रावस्ती में इकौना क्षेत्र के निवासी हैं।


इन सभी का इलाज चल रहा था। बताया गया कि रैपिड टेस्ट पॉजिटिव मिलने के बाद तीनों रोगी काफी डरे थे। परिवारीजनों ने उन्हें डिस्चार्ज करवा लिया और बेहतर इलाज की उम्मीद में लखनऊ ले गए हैं। डेंगू के पीड़ित मिलने के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी ने सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed