Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dengue-like symptoms found in two patients

Bahraich News: दो मरीजों में मिले डेंगू जैसे लक्षण

Sat, 18 Oct 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 18 Oct 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Dengue-like symptoms found in two patients
बहराइच मेडिकल कॉलेज में ओपीडी के बाहर लगी भीड़। -संवाद
बहराइच। मौसम में उतार-चढ़ाव से बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ रहे हैं। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में लगभग 1430 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें से दो मरीजों में डेंगू जैसे लक्षण पाए गए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। डॉक्टरों ने सभी मरीजों की जांच कर दवाएं दीं, जबकि गंभीर स्थिति वाले कुछ मरीजों को भर्ती कर लिया गया। महिला विंग में भी सुबह से ही महिलाओं की लंबी लाइनें लगी रहीं। ज्यादातर महिलाएं सर्दी-बुखार, कमजोरी और थकान की शिकायत लेकर पहुंचीं।
विज्ञापन



बाल रोग विभाग में उल्टी-दस्त, बुखार, डायरिया और निमोनिया जैसे लक्षणों वाले बच्चों का इलाज किया गया। गंभीर रूप से बीमार बच्चों को डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. अरविंद शुक्ला ने बताया कि सुबह-शाम की ठंड और दोपहर की गर्मी के कारण लोग अधिक बीमार पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों के साथ ही डेंगू जैसे लक्षण वाले मरीज भी सामने आ रहे हैं, जिनकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed