{"_id":"5d4dae5c8ebc3e6d121503fb","slug":"demonstration-of-villagers-troubled-by-stray-animals-bahraich-news-lko4755899165","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा जानवरों से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा जानवरों से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
बहराइच के कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते शिवपुर विकास खंड से आए ग्रामीण।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। पिपरीमाफी के ग्रामीणों ने शुक्रवार को छुट्टा जानवरों से परेशान होकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की जांच कराकर सभी मवेशियों को गौशाला में रखे जाने की मांग की।
विकास खंड शिवपुर अंतर्गत पिपरीमाफी गांव के ग्रामीण शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीण संजेश वर्मा, सीताराम केसरी, कमलेश साहू, राहुल वर्मा, चंद्रशेखर साहू, शिवराम वर्मा, तिलकराम साहू आदि ने कहा कि गांव में करीब 250 से 300 की संख्या में छुट्टा जानवर घूम रहे हैं। ग्रामीणों के खेतों में लगी फसलों को रौंदकर नष्ट कर रहे हैं।
छुट्टा मवेशियों को पकड़ने के लिए प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा है। सभी ग्रामीण कर्ज लेकर किसी तरह फसल की पैदावार करते हैं। पास ही गौशाला होने के बाद भी मवेशियों को पकड़ने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने डीएम को पत्र सौंपकर जांच कराते हुए सभी मवेशियों को गौशाला में रखे जाने की मांग की। इस दौरान रंजीत वर्मा, अली रजा अंसारी, संजय गुप्ता, शांतिप्रकाश साहू, रामरूप वर्मा, विनोद कुमार, पंकज वर्मा, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।