{"_id":"68409e2b86f4a43e73017bc2","slug":"demolition-in-kali-temple-pindi-broken-bahraich-news-c-98-1-slko1011-131735-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: काली मंदिर में तोड़फोड़, पिंडी खंडित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: काली मंदिर में तोड़फोड़, पिंडी खंडित
Thu, 05 Jun 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
बौंडी के मरौचा गांव स्थित काली मंदिर में तोड़फोड़ के जमा भीड़।
तेजवापुर(बहराइच)। ग्राम पंचायत डोकरी के मजरा मरौचा स्थित मां काली के मंदिर में बुधवार की शाम दूसरे समुदाय के युवक ने तोड़फोड़ की। लोगों को आता देख युवक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव के हालात हैं। बौंडी पुलिस ने युवक पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को समझाया।
ग्राम पंचायत डोकरी के प्रधान प्रतिनिधि शिवराज वर्मा ने बताया मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले युवक की पहचान गांव निवासी हसनू के रूप में हुई है। हसनू मंदिर का ताला तोड़ कर उसमें घुसा और तोड़फोड़ शुरू कर दी। उसने मंदिर की टाइल्स तोड़ दी और मां काली की पिंडी को खंडित कर दिया। मंदिर के आसपास के ग्रामीणों ने युवक को तोड़फोड़ करते देख इसकी सूचना दी। जब तक हम लोग मौके पर पहुंचते, आरोपी मौके से भाग गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
मंदिर के गेट, चौखट व देवी मां की पिंडी को खंडित किया गया है। मामला दर्ज कर घटना को अंजाम देने वाले युवक की तलाश की जा रही है।
त्रिलोकी नाथ मौर्य, थाना प्रभारी