फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Delay in overbridge construction, route diversion necessary

Bahraich News: ओवरब्रिज निर्माण में देरी, रूट डायवर्जन जरूरी

Mon, 07 Aug 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 07 Aug 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Delay in overbridge construction, route diversion necessary
बहराइच। गोंडा रेलवे क्राॅसिंग पर ओवर ब्रिज निर्माण में देरी होने पर परियोजना प्रबंधक ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजकर दिसंबर तक रूट डायवर्जन कराने की मांग की। भेजे गए पत्र में कहा गया है कि इधर से भारी तथा छोटे चौपहिया वाहनों के निकलने से जाम लग जाता है। परिणामस्वरूप निर्माण कार्य घंटों ठप रहता है।
विज्ञापन

शहर के गोंडा रेलवे क्रॉसिंग पर करोड़ों रुपए की लागत से ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। कार्यस्थल के गोंडा साइड में सुपर स्ट्रक्चर कार्य प्रगति पर है। जबकि बहराइच साइड में सुपर स्ट्रक्चर का कार्य शुरू करने के लिए आवागमन का मार्ग पर्याप्त न होने के कारण कार्य करने में बाधा उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक एपी सिंह ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजकर अवगत कराया कि सेतु पर सुपर स्ट्रक्चर बनाने के लिए हाइड्रा क्रेन से बीटी कॉलम गर्डर, शटरिंग आदि को लांच कर सेंटरिंग शटरिंग को बीम एवं स्लैब कार्य के लिए स्थापित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ओर से बड़े वाहनों के निकलने से सड़क पर पर्याप्त जगह नहीं रहती, जिससे हाइड्रा को कार्य करते समय जाम लग जाता है। इस दौरान वाहनों तथा हाइड्रा क्रेन का संचालन कई बाधित रहता है और कार्य भी संतोषजनक ढंग से नहीं हो पाता है। इतना ही नहीं ओवर ब्रिज निर्माण में विलंब होता है।


परियोजना प्रबंधक ने जिलाधिकारी से मांग की है कि ओवर ब्रिज निर्माण कार्य समय से पूरा करने के लिए दोनों ओर से भारी वाहनों तथा हल्के चार पाहिया वाहनों का प्रवेश दिसंबर तक रोक दिया जाए। सिर्फ पैदल व दोपहिया वाहनों के निकलने की अनुमति प्रदान की जाय, जिससे निर्धारित समय तक कार्य पूरा कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed