फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Decrease of sparrows is a sign of deteriorating environment

Bahraich News: गौरैया का कम होना पर्यावरण के बिगड़ने का संकेत

Wed, 20 Mar 2024 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 20 Mar 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Decrease of sparrows is a sign of deteriorating environment
बहराइच। विश्व गौरैया दिवस पर कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब की ओर से बुधवार को विहान बालिका आवासीय विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर गौरैया संरक्षण का संदेश दिया गया। क्लब के अध्यक्ष भगवान दास लखमानी ने छात्राओं को बताया कि गौरैया एक छोटी चिड़िया है। इसका मनुष्य के वासस्थान से पुराना नाता रहा है। गौरैया का कम होना हमारे पर्यावरण के खराब होने का संकेत है। इनका संरक्षण करना होगा। घर में गौरैया ने घोसला बना रखा है तो उसके लिए खाने व पानी की व्यवस्था करें। घर व बगीचे में गौरैया के रहने के लिए गौरैया बॉक्स लगाएं। प्रजनन के समय इनके अंडों की सुरक्षा करें।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्लब की ओर से स्कूल की वार्डन प्रिया प्रसाद को स्कूल में लगाने के लिए पांच गौरैया बॉक्स दिए गए। सभी 100 छात्राओं को पेन व चॉकलेट और ताइक्वांडो खेलने वाली छात्राओं को टी शर्ट दी गई। इस अवसर पर शिक्षक संदीप यादव, अंकित कुमार, निधि मिश्र, रुमन देवी, भूरत्न प्रभा, प्रियंका श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गौरैया दिवस पर हुई कला प्रतियोगिता
खैरीघाट (बहराइच)। विकासखंड शिवपुर के प्राथमिक विद्यालय भकुरहा में इंचार्ज प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने विश्व गौरैया दिवस पर कला प्रतियोगिता आयोजित की। इनके संरक्षण के लिए घोसलों का निर्माण व विद्यालय में गौरैया के खाने के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की गई। उन्होंने छात्र-छात्राओं को गौरैया के महत्व को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed