फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Decapitated body of girl found near canal

Bahraich News: नहर के पास मिला युवती का सिर कटा शव

Wed, 24 Jul 2024 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 24 Jul 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Decapitated body of girl found near canal
बहराइच/नानपारा। एक युवती की हत्या कर शव नहर किनारे फेंक दिया गया। युवती का सिर व हाथ कटा है। उनके साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। मृतका की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। उनकी पहचान नहीं हो सकी है। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के हांडा बसेहरी नहर के पास मंगलवार शाम शव मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी है। यह इलाका नेपाल सीमा से कुछ ही दूरी पर है।
विज्ञापन

हांडा बसेहरी गांव के निकट से सरयू नहर शाखा निकली है। मंगलवार रात आठ बजे के आसपास कुछ लोगों को बदबू महसूस हुई। लोगों ने जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। लगभग 25 वर्षीय युवती का शव पड़ा हुआ था। सिर व हाथ कटे हुए थे। जिसपर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस, फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सादिक हुसैन ने मामले में तहरीर दी है। एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। शव कई दिन पुराना लग रहा है, पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका
क्षेत्रीय ग्रामीण शव की स्थिति देखकर भयभीत हो गए। लोगों के अनुसार निर्मम तरीके से युवती की हत्या कर शव को फेंका गया है। ग्रामीणों में चर्चा है कि हत्यारोपियों ने दुष्कर्म कर शव को यहां फेंक दिया होगा। जिससे उसकी शिनाख्त न हो सके। वहीं, नेपाल भी घटनास्थल से कुछ दूरी पर है। ऐसे में यह भी चर्चा है कि कहीं युवती नेपाल की तो नहीं है। पुलिस आसपास थानों व नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों से संपर्क कर मृतका के बारे में पता लगाने का प्रयास क रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed