फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Debt-ridden father of three daughters commits suicide

Bahraich News: कर्ज में डूबे तीन बेटियों के पिता ने की आत्महत्या

Sun, 04 Jun 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 04 Jun 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Debt-ridden father of three daughters commits suicide
बहराइच/बौंडी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मजदूर का शव रविवार सुबह आम के बाग में फंदे से लटकता मिला। मजदूर की तीन बेटियां हैं। उस पर लगभग 50 हजार रुपये का कर्जा था। परिजनों के मुताबिक आए दिन कर्ज देने वाले घर आते थे। परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जैतापुर के मजरा छत्तरपुरवा निवासी विनोद उर्फ छोटू (38) का शव रविवार को गांव से कुछ दूरी पर बाग में लटकता मिला। शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बड़े भाई रामलखन ने बताया कि छोटू दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी तीन बेटियां नंदिनी (5), चांदनी (3) और प्रिंसी (1) हैं। बेटियों की बीमारी व अन्य कारणों से छोटू ने कुछ लोगों से कर्ज लिया था। उसकी मौत से बेटियों रो-रो कर परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed