{"_id":"66aab7f57532afdd3701b334","slug":"death-of-teenage-girl-under-suspicious-circumstances-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-117834-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: संदिग्ध हालात मेें किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: संदिग्ध हालात मेें किशोरी की मौत
Thu, 01 Aug 2024 03:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 01 Aug 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के वनघुसरी गांव निवासी सुधा (16) की बुधवार की सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन उसका अंतिम संस्कार करने जा रहे थे, तभी ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वनघुसरी गांव निवासी सुधा के भाई अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह कांपने लगी। परिजनों को लगा कि उसे सांप ने डस लिया। इसके चलते झाड़-फूंक वाले के पास लेकर पहुंचे। वहां उसने बताया कि किशोरी की मौत हो चुकी है। वे लोग शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे, तभी किसी ग्रामीण ने फोन कर पुलिस को सूचना दे दी। इस पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पांच भाई तीन बहन थे। पिता राजाशरन खेतीबाड़ी करते हैं। मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह का कहना है कि परिजनों ने बीमारी व दौरा के चलते मौत होने की जानकारी दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। (संवाद)