{"_id":"590cbbb04f1c1b6a3d442056","slug":"death-of-lawyer-in-accident-son-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में वकील की मौत, पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में वकील की मौत, पुत्र घायल
अमर उजाला/बहराइच
Updated Fri, 05 May 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
एटा में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे को बाइक पर बिठाकर नानपारा बाजार खरीदारी करने जाते समय टोल टैक्स के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली नानपारा अंतर्गत इटहा गांव निवासी दिलीप शुक्ला (38) पेशे से अधिवक्ता हैं। कचहरी का काम निपटाने के बाद वह घर पहुंचे। घर पर आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की बात कही गई। इस पर वह अपने पुत्र सानू (18) को बाइक पर बिठाकर खरीदारी के लिए नानपारा निकल गए।
जब वह नानपारा-बहराइच मार्ग पर टोल टैक्स बैरियर से गुजरे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक सवार सानू उछलकर दूर जा गिरा। जबकि अधिवक्ता दिलीप बाइक समेत सड़क पर गिर गए। ट्रक उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। मौके पर ही दिलीप ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
टोल टैक्स के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल सानू से नाम-पता पूछकर परिवारीजनों को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक आलोक राव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे में घायल सानू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा में भर्ती कराया गया है। हालत नाजुक बताई जा रही है।