फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dead girl could not identify even after 72 hours

72 घंटे बाद भी मृत युवती की नहीं हो सकी शिनाख्त

Tue, 21 Jan 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Dead girl could not identify even after 72 hours
लखीमपुर के खम्हरिया में मृत युवती की बारे में जानकारी लेते कोतवाल। - फोटो : BAHRAICH
उर्रा (बहराइच)। कोतवाली मुर्तिहा के खैरी जंगल में मृत मिली युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है, जबकि 72 घंटे बीत गए। ऐसे में पुलिस ने मंगलवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती के दुष्कर्म पीड़ित होने की पुष्टि होगी। उधर, युवती की शिनाख्त के लिए पुलिस श्रावस्ती व लखीमपुर में थानों से संपर्क कर रही है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत खैरी जंगल में चार दिन पूर्व युवती का शव मिला था। इससे हड़कंप मच गया था। सूचना पाकर मोतीपुर व मुर्तिहा पुलिस के साथ एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। एसपी ने युवती की शिनाख्त के लिए सीओ नानपारा की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया था। लेकिन 72 घंटे बाद भी युवती का शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

इस पर मंगलवार को मुर्तिहा के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार की अगुवाई में पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। कोतवाल ने बताया कि युवती का शव मिलने के मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं दुष्कर्म के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उधर, युवती की शिनाख्त के लिए कोतवाली की पुलिस लखीमपुर व श्रावस्ती में थानों से संपर्क करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खम्हरिया से नहीं आए लोग
कोतवाली मुर्तिहा के प्रभारी निरीक्षक ने युवती की शिनाख्त के लिए खम्हरिया चौकी क्षेत्र के अल्लीपुर तमोलीपुर का दौरा किया। वहां पर ग्रामीणों को फोटो दिखाकर पहचान कराने की कोशिश की। गांव के लोगों ने 26 अगस्त को लापता युवती की लाश होने की बात कही। साथ ही हाथ में गोदे गए निशान की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि खम्हरिया से लोग पहचान करने के लिए नहीं आए, लेकिन मृत युवती के हाथ में कुछ लिखा हुआ भी नहीं था। ऐसे में यह महज उनकी आशंका भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed