फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   dead body of young man found hanging

Bahraich News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Wed, 29 May 2024 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 29 May 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
dead body of young man found hanging
बौंडी(बहराइच)। घर के बाहर खेत में डगरहनपुरवा गांव में मंगलवार की सुबह संदिग्ध हालत में पेड़ पर गमछे के फंदे से युवक का शव लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। बदहवास परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फखरपुर थाना क्षेत्र के बिराहिम डीहा डगरहनपुरवा गांव निवासी नानबाबू (22) का शव गांव के बाहर खेत पर लगे बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतक के चाचा मंगल ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। सुबह उसका शव लटके होने की जानकारी मिली। दो भाई एक बहन में बड़ा था। खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मौत से पिता राजेश सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। पुलिस ने बताया कि परिजन मौत की कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन

सात वर्ष पहले हुई थी शादी, नहीं हुआ था गौना
परिजनों ने बताया कि नानबाबू की शादी लगभग सात वर्ष पहले सिंगाही के मजरा शिवापुरवा गांव निवासी हीरालाल की पुत्री गुड्डी से हुई थी। इस वर्ष गौना लाने की बात चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed