फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dead body of senior assistant officer found on roadside

सड़क के किनारे मिली वरिष्ठ सहायक अधिकारी की लाश

Sun, 14 Jun 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Dead body of senior assistant officer found on roadside
बहराइच। श्रावस्ती जिले के कृषि विभाग मेें वरिष्ठ सहायक पद पर तैनात अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अधिकारी का शव बहराइच जिले के अहिरौरा गांव में सड़क किनारे मिला। सूचना पर सीओ नगर व थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे। परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर मेरठ चले गए।
विज्ञापन

मेरठ जिले के थाना मवावा क्षेत्र के मियवा गांव निवासी नारायण सिंह पुत्र ओमवीर सिंह की श्रावस्ती जिले में कृषि विभाग में वरिष्ठ सहायक पद पर तैनाती थी। वह रामपुर जिले से तबादला होने पर कुछ माह पूर्व श्रावस्ती आए थे। शनिवार देर शाम उनका शव दरगाह थाना क्षेत्र के अहिरौरा गांव में सड़क के किनारे मिला।
विज्ञापन

आसपास के लोगों की सूचना पर सीओ नगर टीएन दूबे व दरगाह थानाध्यक्ष विनय कुमार सरोज घटना स्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को सूचना मिलते ही वह रविवार सुबह बहराइच पहुंचे। पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव को लेकर मेरठ चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ टीएन दूबे बताया कि परिजनों से बातचीत के दौरान पता चला कि इनको मिर्गी के दौरे आते थे और दिमागी स्वास्थ्य भी सही नहीं था। फिर भी पुलिस अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। श्रावस्ती जिले की पुलिस भी जांच के दौरान मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed