{"_id":"66afc62252ea4bbc960d879b","slug":"dead-body-of-newly-married-woman-found-hanging-under-suspicious-circumstances-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-118070-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव
Sun, 04 Aug 2024 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 04 Aug 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। कोतवाली देहात क्षेत्र के जमलाजोत भोगियापुर गांव निवासी नवविवाहिता करिश्मा बानो (20) का शव शनिवार की रात घर के कमरे में दुपट्टे से लटका मिला। शव लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भोगियापुर गांव निवासी करिश्मा के पति आजाद ने पुलिस को बताया कि पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। बताया कि उनकी शादी रिसिया थाना क्षेत्र निवासी हुसैन की पुत्री करिश्मा से लगभग दो माह पहले हुई थी। परिजन पुलिस को आत्महत्या का कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं। देहात कोतवाल बृजेंद्र मिश्रा का कहना है कि फिलहाल महिला के मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।