{"_id":"664ba7b7b10f34888c048b56","slug":"dead-body-of-newly-married-woman-found-hanging-bahraich-news-c-98-1-slko1013-114114-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला
Tue, 21 May 2024 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 21 May 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
खैरीघाट, बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के देवदतपुर गांव निवासी नवविवाहिता सीमा (20) वर्ष का शव सोमवार की शाम संदिग्ध हालात में घर के कमरे में रस्सी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं सूचना पाकर रामगांव थाना क्षेत्र से आए मायके वालों ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी 4 मार्च 2024 को फिरोज से की थी। आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के लिए उसे परेशान कर रहे थे। उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया।
खैरीघाट थानाध्यक्ष संजय सिंह का कहना है कि मायके वालों की तहरीर पर पति सहित तीन ससुरालयों पर दहेज उत्पीड़न सहित संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
खैरीघाट थानाध्यक्ष संजय सिंह का कहना है कि मायके वालों की तहरीर पर पति सहित तीन ससुरालयों पर दहेज उत्पीड़न सहित संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन