फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dead body of married woman found wrapped in quilt, accused of murder

Bahraich News: रजाई में लिपटा मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Mon, 07 Aug 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 07 Aug 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found wrapped in quilt, accused of murder
नवाबगंज (बहराइच)। थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता का शव सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर में रजाई में लिपटा मिला। सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जम कर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रकरण में पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर रसोरवा निवासी तबस्सुम(24) का शव सोमवा की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर में रजाई में लिपटा मिला। शव मिलने की सूचना से परिजनों में हड़कंप मच गया और ससुरालवाले मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने मौके पर जमकर हंगामा काटा। मृतका के पिता मंसूख गांव निवासी रज्जब अली ने बताया कि बताया कि उन्होंने तबस्सुम की शादी तीन वर्ष पूर्व लक्ष्मणपुर रसोरवा निवासी साकिर के साथ की थी।
विज्ञापन

शादी के बाद से ही दामाद साकिर,ससुर निजाम, सास हजरून कम दहेज का ताना देते हुए तबस्सुम को प्रताड़ित करती थी। उसके साथ मारपीट भी की जाती थी, लेकिन लोकलाज के डर से उसे समझा दिया जाता था। दहेज लोभियों ने रविवार की देर रात उनकी बेटी की गला दबा कर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को रजाई में लपेट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच पड़ताल की। प्रभारी थानाध्यक्ष रविन्द्र चंद्रा ने बताया कि मृतका के पिता रज्जब अली की तहरीर पर ससुरालीजनों पर दहेत हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed