फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dead body of farmer carrying sugarcane found in mill premises

Bahraich News: गन्ना लेकर गए किसान का मिल परिसर में मिला शव

Thu, 01 Dec 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dead body of farmer carrying sugarcane found in mill premises
जरवलरोड में किसान की संदिग्ध मौत के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : BAHRAICH
जरवलरोड (बहराइच)। थाना क्षेत्र स्थित आईपीएल चीनी मिल में गन्ना लेकर आए एक किसान का शव संदिग्ध हालात में मिल परिसर में पड़ा मिला। किसान के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले। परिजनों ने मारपीट कर हत्या करने की आशंका जताते हुए थाने पर तहरीर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं प्रकरण में पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है, जिसके चलते गांव में आक्रोश है।
विज्ञापन

जरवलरोड थानाक्षेत्र के खेसुआ निवासी रामकेवल (38) पुत्र अशर्फीलाल बुधवार को बैलगाड़ी से गन्ना लेकर आईपीएल चीनी मिल गए थे। देर रात जब उनके भाई विजय कुमार खाना लेकर पहुंचे तो रामकेवल बैलगाड़ी पर मौजूद नहीं था। खोजबीन पर रामकेवल अचेत अवस्था में मिल के बाड़े में पड़ा मिला। भाई विजय कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि तत्काल रामकेवल को सीएचसी मुस्तफाबाद लेकर गए जहां चिकित्सक आशीष श्रीवास्तव ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विजय ने बताया कि भाई की चप्पल दूर पड़ी थी और घटना स्थल पर खून पड़ा था। वहीं मृतक के सीने, पीठ और गुप्तांग पर चोट के निशान मिले हैं। जिससे स्पष्ट होता है कि उनके भाई की हत्या कर शव फेंक दिया गया है। विजय ने बताया कि रात में ही थाने पर तहरीर देकर सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस सुबह घर पहुंची है और अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। किसान की मौत के बाद से गांव में तनाव की स्थिति है और ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस का किया घेराव
किसान की संदिग्ध हालात में मौत की तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस गांव नहीं गई, जो चर्चा का विषय रहा। गांव में चर्चा है कि पुलिस हत्या की घटना को दबाने का प्रयास कर रही है। घटना के अगले दिन बृहस्पतिवार को पहुंची पुलिस का ग्रामीणों ने घेराव किया और नारेबाजी कर विरोध जताया। प्रकरण में पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। वहीं आईपीएल चीनी मिल के महाप्रबंधक टीएस राणा ने मारपीट की घटना से इनकार किया है।

मामले में होगी सख्त कार्रवाई
घटना संज्ञान में आई है। थानाध्यक्ष को प्रकरण में सख्त कार्रवाई करने को निर्देशित किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। -प्रशांत वर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed