{"_id":"6998b53db15140566c052940","slug":"dead-body-of-a-youth-found-under-suspicious-circumstances-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-144724-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
Sat, 21 Feb 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
बौंडी। मरौचा-बौंडी मार्ग पर केशवापुर गांव के पास शुक्रवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम केशवापुर निवासी सोम (18) बृहस्पतिवार रात गांव के डीजे संचालक लवकुश के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में गया था। देर रात वह डीजे का सामान दुकान में रखकर घर के लिए निकला, लेकिन नहीं पहुंचा।
शुक्रवार सुबह घर से करीब 300 मीटर दूर बहराइच बाईपास मोड़ के पास सोम का शव राहगीरों ने खून से लथपथ सड़क किनारे देखा। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज हेमंत सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।