फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dead body of a young man found hanging from a tree, accused of murder

पेड़ से लटकता मिला युवक शव, हत्या का आरोप

Tue, 16 Nov 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a tree, accused of murder
रिसिया (बहराइच)। सिक्खन पुरवा गांव के बाहर स्थित गांव में युवक का शव लटकता हुआ दिखाई पड़ा। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त करते हुए परिजनों को जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

मटेरा थाना क्षेत्र के बेंदुभार गांव निवासी दिलीप (27) पुत्र रामनिवास का शव रिसिया थाना क्षेत्र के सिक्खनपुरवा गांव के बाहर स्थित बाग में लटकता हुआ पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और शिनाख्त करते हुए घटना की जानकारी परिजनों को दी। युवक की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन घटना स्थल पहुंचे। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। रिसिया थानाध्यक्ष रमाशंकर यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed