फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dead bodies of teenager and young man found hanging under suspicious circumstances

Bahraich News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटके मिले किशोरी व युवक के शव

Mon, 20 May 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 20 May 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies of teenager and young man found hanging under suspicious circumstances
बहराइच। अलग-अगल थाना क्षेत्र में किशोरी और युवक के शव फंदे से लटके मिले। पड़ोसियों व ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं किशोरी के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दरगाह थाना क्षेत्र के हाल पता ब्लॉक 55, मकान संख्या 655 गुल्लाबीर कॉलोनी निवासी शानू उर्फ शकीलउद्दीन खान (41) निवासी पुरानी बाजार नानपारा का शव शनिवार की रात घर के कमरे में दुपट्टे से फंदे पर लटका मिला। पड़ोसियों ने पुलिस और परिजनों को इसकी जानकारी दी। मृतक के भाई आवेश खान ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके भाई को कुछ लोगों ने जान से मारकर फंदे पर लटका दिया और बाद में घटना को आत्महत्या का रूप दे दिया। पत्नी रीना ने बताया था कि वह बच्चों के साथ दरगाह स्थित मायके चली गई है और तीन दिन से पहले घर वापस नहीं आएगी। तीन भाई और पांच बहनों में सबसे बड़े थे। बिजली विभाग की कार प्राइवेट रूप से चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। मौत से पिता आरिफ, मां चंदा बेगम सहित अन्य परिजनों में कोहराम है। दरगाह शरीफ प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार का कहना है कि युवक के आत्महत्या करने की बात पता चली है। फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलती है तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दूसरे गांव में मिला किशोरी का शव
नानपारा थानाक्षेत्र के नवापुरवा गांव निवासी अनवर अली की 15 वर्षीय पुत्री फूलजहां का शव रविवार की सुबह गांव से एक किलोमीटर दूर स्थित बाबूपुरवा गांव में नीम के पेड़ पर संदिग्ध हालात में दुपट्टे के सहारे लटका मिला। मृतका के पिता अनवर ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी पुत्री से बाबूपुरवा गांव निवासी युवक पिछले कई महीनों से बात करता था। देर रात तक पुत्री घर पर थी सुबह उसका शव लटके होने की जानकारी मिली। उक्त युवक पर ही पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए थाना में तहरीर दी है। चार बहन पांच भाइयों में सबसे छोटी थी। मां की मौत हो चुकी है। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। प्रभारी निरीक्षक नानपारा राकेश कुमार सिंह का कहना है कि किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed