फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   DDC

सपा और कांग्रेस ने जारी की डीडीसी प्रत्याशियों की सूची

Fri, 16 Apr 2021 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
DDC
बहराइच। पंचायत चुनाव मेें सपा व कांग्रेस ने जिला पंचायत सदस्य के पदों पर अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। शुक्रवार को सपा ने 44 व कांग्रेस ने 35 पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए पंचायत चुनाव के मैदान मेें ताल ठोंक दी है। सपा ने 19 व कांग्रेस ने 28 वार्डों मेें अधिक आवेदन होने के चलते इन वार्डों में तटस्थ की भूमिका निभाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सपा के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफरउल्ला खां बंटी की अध्यक्षता में पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष बंटी ने बताया कि जिला पंचायत निर्वाचन मेें सपा समर्थित प्रत्याशियों की सूची प्रदेश नेतृत्व के अनुमोदन के बाद जिला चयन समिति द्वारा जारी की गई है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बंटी ने बताया कि जिले के 63 वार्डों मेें से 44 वार्डों मेें पार्टी समर्थित प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। जबकि 19 वार्डों मेें अत्यधिक आवेदन होने के चलते आम सहमति न बनने पर इन वार्डों में पार्टी की ओर से तटस्थ रहने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि सपा ने जिन 44 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। उनमें से पार्टी के मौजूदा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव की पत्नी निर्मला यादव व बेटे अर्पित कुमार यादव, पूर्व विधायक शब्बीर बाल्मीकि की बेटी इरम व उनके पुत्र निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष नदीम मन्ना, अंशू वाल्मीकि और पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामजी यादव की पत्नी रेनू यादव को भी चुनाव मेें प्रत्याशी के रूप उतारा गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बंटी ने प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी करते हुए कहा कि काफी मंथन के बाद मजबूत प्रत्याशियों को ही चुनाव मैदान भाजपा को कड़ी टक्कर देने के लिए उतारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कांग्रेस भवन के सभागार मेें कांग्रेस पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष इंजीनियर जेपी मिश्रा की अध्यक्षता मेें हुई। बैठक मेें जिलाध्यक्ष इंजीनियर मिश्रा ने बताया प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू की सहमति के बाद जिला पंचायत सदस्य के 35 पदों पर पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि शेष बचे 28 वार्डों मेें अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं के चुनाव लड़ने से असमंजस की स्थित बनने लगी थी, इसलिए पार्टी नेतृत्व ने 28 वार्डों मेें प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। जिलाध्यक्ष इंजीनियर मिश्रा ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए सभी से चुनाव मेें पूरी मुस्तैदी के साथ पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को सहयोग देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed