{"_id":"64d52a73795b79d0180b5e36","slug":"dcm-collided-with-a-parked-bus-students-survived-bahraich-news-c-98-1-slko1011-1653-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: खड़ी बस में डीसीएम ने मारी टक्कर, बचे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: खड़ी बस में डीसीएम ने मारी टक्कर, बचे छात्र
Thu, 10 Aug 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 10 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र में बहराइच-लखनऊ राजमार्ग किनारे बच्चों को बैठाने के लिए खड़ी स्कूल बस में पीछे से तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में सभी बच्चे बाल-बाल बच गए। चार बच्चों को मामूली चोट आई।
फखरपुर थाना क्षेत्र के बच्चों को ले जाने के लिए बृहस्पतिवार सुबह संत पथिक विद्यालय की बस आई थी। बस चालक बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने डिवाडर के किनारे बस खड़ी कर बच्चों को बैठा रहा था। लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बस में पीछे से टक्कर मार दी।
गनीमत रही कि बस में बैठे छात्र बाल-बाल बच गये। बैस में बैठे छात्र नैतिक के पिता अजय जायसवाल ने बताया कि बच्चे की कमर में चोट आई है। अभिभावक सौरभ कुमार ने बताया कि पीछे बैठे बच्चे को हल्की चोट लगी है। प्रभारी थानाध्यक्ष विंदेश्वरी यादव ने बताया कि हादसे के संबंध में थाने पर कोई सूचना नही आई है। जानकारी की जा रही है।