फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Daughters honored on their return to Bahraich

Bahraich News: बेटियों की बहराइच वापसी पर हुआ सम्मान

Wed, 21 Jan 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 21 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Daughters honored on their return to Bahraich
बहराइच। कोलकाता से वापस बहराइच लौटने पर होनहार बेटियों का इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को भव्य सम्मान हुआ। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ और भाजपा जिलाध्यक्ष की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



वक्ताओं ने कहा कि नूपुर और आर्यमा की उपलब्धि जिले की बालिकाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इससे अन्य बालिकाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन



तहसील नानपारा के ग्राम भग्गापुरवा, नानपारा देहात निवासी नूपुर पांडेय का चयन उत्तर प्रदेश अंडर-15 महिला क्रिकेट टीम में हुआ था। बीसीसीआई की विजय मर्चेंट ट्रॉफी में उन्होंने कर्नाटक के खिलाफ मैच में उत्तर प्रदेश की अंतिम एकादश में जगह बनाकर जिले का प्रतिनिधित्व किया। 10 जनवरी को असम के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की जीत के बाद नूपुर 18 जनवरी को बहराइच पहुंचीं। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश पांडेय, जिला क्रिकेट संघ के सचिव सहित अन्य खेल प्रेमियों ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, आर्यमा मिश्रा ने अंडर-15 महिला क्रिकेट टीम के लिए मणिपुर के खिलाफ मुकाबले में अनुशासित गेंदबाज़ी करते हुए टीम को मजबूती प्रदान की थी। इस उपलब्धि पर जिला क्रिकेट संघ और महिला क्रिकेट संघ की ओर से उन्हें भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed