फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Cylinder exploded while cooking, fire in house

खाना बनाते समय सिलेंडर में विस्फोट, घर में लगी आग

Mon, 16 Sep 2019 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Cylinder exploded while cooking, fire in house
मोतीपुर थाना क्षेत्र के मुरावनपुरवा में सिलेंडर में विस्फोट के बाद बिखरा मलबा। - फोटो : BAHRAICH
गायघाट (बहराइच)। मुरावनपुरवा गांव निवासी एक महिला सोमवार को सुबह घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। परिवार के लोगों ने भागकर जान बचायी, लेकिन आग लगने से घर में रखा सारा सामान जल गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से नकदी समेत तीन लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पुलिस नेे मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र की गायघाट ग्राम पंचायत के मजरा मुरावनपुरवा निवासी सुजाता देवी पत्नी रामखेलावन को डेढ़ वर्ष पूर्व उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर व चूल्हा मिला था। दंपती घर में अकेले रहते हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह करीब 10 बजे सुजाता देवी घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान सिलेंडर में विस्फोट हो गया और घर में आग लग गई। महिला ने भाग कर जान बचायी। उसके शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने पूरे मकान को आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने जब तक आग बुझाई, तब तक घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुजाता के मुताबिक 42 हजार रुपये, अनाज, कपड़ा, बर्तन समेत लगभग तीन लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सुजाता ने बताया कि आठ वर्ष पूर्व उसे प्रधानमंत्री आवास मिला था। वह भी जल कर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तहसील के साथ थाने में दी। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed